क्या आप एलन मस्क के जीवन के
बारे में जनाजा चाहते हैं? क्या आपको भी उनकी बायोग्राफी में रूचि है?
पढ़िए : होटल के वेटर से मैनेजर बनने तक का सफर
एलन मस्क वर्तमान में निम्नलिखित कंपनियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए संभाल रहे हैं :-
एलन मस्क अपनी दूरदृष्टि और असाधारण रास्तों
पर बढ़ कर कार्य करने के हौसले से एक साधारण व्यक्ति से असाधारण व्यक्तित्व बने | वह मानवता के भविष्य की समस्याओं का हल ढूंढने के
साथ ही मानवता को दूसरे ग्रह पर पहुंचाने का भी प्रयास भी कर रहे हैं | इनको मिली महान
सफलता का अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि केवल कुछ वर्षों में ही इन्होने विश्व
के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में 21वां स्थान प्राप्त कर लिया |
पढ़िए : सफलता के सफर की मंजिल
पढ़िए : सफलता के सफर की मंजिल
एलन मस्क के बारे में क्या जानना आपके लिए आवश्यक है ?
- जन्म और प्रारंभिक जीवन
- बचपन और शिक्षा
- इनके द्वारा खोली गयी कंपनियां
- SpaceX की सफलता का रहस्य
- Tesla कार में क्या खास है?
- Bullet Train से भी कहीं तेज़ चलेगा Hyperloop
- मस्क के महत्वपूर्ण quotes
जन्म और प्रारंभिक जीवन
एलन मस्क का जन्म 28.6.1971 को साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया शहर में हुआ था | इनके पिता का नाम और एरोल मस्क
था वह एक पायलट और इंजीनियर थे | इनकी माता का नाम मेय मस्क था वह एक मॉडल थी | जब
एलन केवल 9 वर्ष के थे तब इनके माता-पिता का तलाक हो गया | एलन अपने पिता के साथ रहने
लगे | पिता इनके पालन-पोषण पर कोई विशेष ध्यान
नहीं देते थे |
बचपन और शिक्षा
एलन
को पढ़ने का इतना अधिक शौक था कि वह 10 वर्ष की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते ग्रेजुएशन लेवल की सभी किताबें पढ़ चुका था | जब एलन 12 वर्ष की
उम्र के थे तब इन्होने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग
सीख कर एक कंप्यूटर गेम बनाकर $ 500 में किसी कंपनी को बेच दी थी | एलन ने क्वीन यूनिवर्सिटी
से शिक्षा प्राप्त की | एलन ने जीवन यापन के लिए कनाडा में बहुत सी छोटी- मोटी
नौकरियां की यहां तक कि उसने नाली साफ करने की नौकरी भी की |
पढ़िए : कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती
पढ़िए : कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती
इनके द्वारा खोली गयी कंपनियां
इन्होने
अपने भाई के साथ मिलकर ऑनलाइन सॉफ्टवेयर कंपनी Zip 2 बनाई बाद में इन्होंने इस कंपनी
को मशहूर कंप्यूटर कंपनी कांपैक्ट को 307 मिलियन डॉलर में बेच दिया | एलन मस्क को इसका
7% यानी 22 मिलियन डॉलर मिले | इस धनराशि से इन्होंने x.com वेबसाइट बनाई | बाद में
इसका नाम बदलकर PayPal कर दिया गया | सन 2002 में ebay.com ने इसे खरीद लिया |
PayPal का अपना शेयर 180 मिलियन डॉलर में बेचने
के बाद इन्होंने 100 मिलियन SPACE X में 70 मिलियन TESLA Inc. में और 10 मिलियन SOLAR
CITY में निवेश किये |
पढ़िए : होटल के वेटर से मैनेजर बनने तक का सफर
एलन मस्क वर्तमान में निम्नलिखित कंपनियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए संभाल रहे हैं :-
- CEO and CTO of Space X
- CEO and Product Architect of Tesla Inc.
- CEO of Neuralinks
- Chairman of Solar City
- Co-Chairman of OpenAI
SpaceX की सफलता का रहस्य
SpaceX कंपनी का लक्ष्य इंसान को मंगल ग्रह
की यात्रा करवाना और वहां पर बसाना है | एलन मस्क
रॉकेट खरीदने के उद्देश्य से रूस गए
लेकिन रॉकेट की अत्यधिक कीमत और उसे अंतरिक्ष में पहुंचाना भी अत्यंत महंगा था | इसलिए
उन्होंने स्वयं रॉकेट बनाने का साहसिक निर्णय लिया | उन्होंने रॉकेट विज्ञान का कोई
अध्ययन नहीं किया हुआ था | उन्होंने इस विषय पर उपलब्ध सभी पुस्तकों का अध्ययन किया
और उसके बाद स्वयं ही रॉकेट बनाने के क्षेत्र में उतर गए | इस समय इस कंपनी में 6000 से अधिक वैज्ञानिक और कर्मचारी काम कर रहे हैं | सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा
में स्थापित करने के लिए रॉकेट की आवश्यकता होती है | अभी तक इस प्रकार के रॉकेट एक
बार ही प्रयोग में आते थे | लेकिन Space X कंपनी ने ऐसे विशेष तकनीक वाले रॉकेटों
का निर्माण किया है जिसका बार-बार उपयोग किया जा सके | इससे मंगल ग्रह पर जाने
की लागत बहुत कम हो जाएगी | वर्तमान में एक यात्री के मंगल ग्रह तक जाने का खर्च
10 बिलियन डॉलर है | यह कम होकर मात्र 2 लाख डालर रह जाएगा |
Tesla कार में क्या खास है?
उन्होंने टेस्ला के नाम से इलेक्ट्रिक कारों
का भी निर्माण किया है | यह कार सर्वश्रेष्ठ और
सबसे सुरक्षित कार है | यह कार 30 मिनट में रिचार्ज हो जाती है | एक बार रिचार्ज
होने के बाद यह 346 किलोमीटर चलती है | मात्र 6 सेकंड में ही यह 0 से 90 तक की गति प्राप्त कर लेती है | भारत में
इसका मूल्य 25 लाख रुपए है | यह 5 सीट वाली
कार है |
Bullet Train से भी कहीं तेज़ चलेगा Hyperloop
एलन मस्क ने सोलर सिटी नाम की एक कंपनी भी
बनाई है जो कि अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी सोलर एनर्जी की कंपनी है | एलन मस्क ने हाइपरलूप
नाम से एक सार्वजनिक यातायात की परियोजना शुरू की है | इसमें बैठकर लोग 1000 किलोमीटर
से भी अधिक गति से ग्राउंड लेवल पर सफर कर सकेंगे | यह वैक्यूम और चुंबकीय शक्ति पर
आधारित पहला प्रोजेक्ट है | अभी इसके परीक्षण हो रहे हैं | शीघ्र ही यह ग्राउंड लेवल पर विश्व का सबसे तेज
गति वाला यातायात का साधन बन जाएगा |
एलन मस्क ने एक ऐसी तकनीक की कल्पना की है
जो कि जल्द ही वास्तविकता का रूप ले लेगी
| यह दिमाग को कंप्यूटर से जोड़ने की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं | जो दिमाग
में सोचा जा रहा होगा वह अपने आप कंप्यूटर पर टाइप हो जाएगा | इस तकनीक पर लगातार परीक्षण
और रिसर्च हो रही है | यह तकनीक दो-तीन साल
में पूरी तरह विकसित कर ली जाएगी |
पढ़िए : सुभाषिनी मिस्त्री अपने गांव के गरीब मरीजों की मसीहा बनी
पढ़िए : सुभाषिनी मिस्त्री अपने गांव के गरीब मरीजों की मसीहा बनी
मस्क के महत्वपूर्ण quotes
- “जमकर काम करो, मेरा मतलब है कि आपको बस हर हफ्ते 80 से 100 घंटे काम करना है | यह आपकी सफलता के मौके बढ़ा देता है अगर बाकी लोग हफ्ते में 40 घंटे काम कर रहे हैं और आप 100 घंटे तो अगर आप वही चीजें करते हैं तो भी आप जानते हैं कि जो चीजे हासिल करने में वह 1 साल लगाएंगे आप उन्हें 4 महीने में हासिल कर लेंगे” |
- “ज्यादा काम करने से सफल होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं | आपको चीजों को बस इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि वह अलग हैं, उनका बेहतर होना भी जरूरी है” |
No comments:
Post a Comment